24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज
दतिया / 9 फरवरी तक निरंतर चलेगा कार्यक्रम
निवाड़ी गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखा निवाड़ी प्रज्ञा पीठ के तत्वाधान में प्रज्ञा पीठ पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज 6 फरवरी से 9 फरवरी तक निरंतर आयोजित किया जाएगा गायत्री महायज्ञ को लेकर आज विशाल कलश यात्रा भी नगर में निकाली जाएगी गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रज्ञा पीठ के परिजनों ने संपूर्ण यज्ञशाला गायत्री प्रज्ञा पीठ पर विद्युत साज-सज्जा पंडाल यज्ञ बेदिया आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई गायत्री प्रज्ञा पीठ के कार्यकर्ता अभिषेक खरे कुन्नू एवं राजुल शेखर एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज 6 फरवरी से 9 फरवरी तक निरंतर आयोजित किया जाएगा इस 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का प्रमुख उद्देश्य धार्मिक भावनाओं के विस्तार के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन नैतिक मूल्यों के उन्नयन सुख समृद्धि एवं संस्कारों के लिए जन जन को प्रेरित करना है एडवोकेट राजुल शेखर ने बताया कि आज गुरुवार को खंड्या के हनुमान मंदिर से दोपहर 2 बजे से ढोल नगाड़ों के साथ विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ होगा जो नगर के मुख्य बाजार बड़ी माता मंदिर से लौटकर नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके सिर पर कलश रखकर चलेंगी उसके उपरांत गायत्री प्रज्ञा पीठ पर संगीत प्रवचन भी गायत्री परिवार हरिद्वार से आए प्रबुद्ध जनों के द्वारा दिए जाएंगे उन्होंने बताया कि 7 एवं 8 फरवरी शुक्रवार शनिवार को प्रातः 8 से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ संस्कार एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक संगीतमय प्रवचन हरिद्वार से आ रहे टोली दल के द्वारा संपन्न कराए जाएंगे 9 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई की जाएगी किस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गायत्री प्रज्ञा पीठ के वरिष्ठ जनों के भगवान सिंह गौर आलोक मोदी पंकज मोदी हनुमत सिंह दाऊ एचएन खरे एवं मंदिर के पुजारी के द्वारा विगत 15 दिनों से निरंतर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर घर घर जाकर पर्चे वितरित कर यज्ञ में शामिल होने की अपील की जा रही है।